फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana in Jila Panchayat Bageshwar

असंतुष्ट जिला पंचायत सदस्यों का धरना जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dharana in Jila Panchayat Bageshwar
बागेश्वर जिला पंचायत परिसर में धरना देते जिपं सदस्य। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सदन में घुसकर अभद्रता करने के विरोध में जिपं उपाध्यक्ष और आठ जिला पंचायत सदस्यों का धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिपं उपाध्यक्ष और असंतुष्ट सदस्यों का यह भी आरोप है कि 21 अक्तूबर को हुई नियोजन समिति की बैठक में उठे प्रकरणों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में 21 अक्तूबर कोे हुई नियोजन समिति की बैठक के दौरान हंगामा होने पर एसडीएम के निर्देश पर जिला पंचायत के सदन में पुलिस की टीम पहुची थी। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार और कुछ महिला सदस्यों ने पुलिस पर सदन के भीतर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इनका कहना था कि वह लोग एएमए से वार्ता कर रहे थे। एसडीएम को एएमए को बंधक बनाने की झूठी सूचना देकर सदन में पुलिस को जबरन बुलाया गया था। सदस्यों का आरोप है कि डीएम और एसपी के संज्ञान में मामला लाने के बावजूद केवल आश्वासन मिला, कार्यवाही नहीं हुई। धरने पर जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य गोेपा धपोला, वंदना ऐठानी, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, पूजा आर्या, सुरेश खेतवाल बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed