फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana Cancelled in Jila Panchayat Bageshwar

जिपं उपाध्यक्ष और आठ असंतुष्ट सदस्यों का आंदोलन 75वें दिन समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dharana Cancelled in Jila Panchayat Bageshwar
बागेश्वर जिपं परिसर में जूस पिलाकर जिपं उपाध्यक्ष परिहार का अनशन तुड़वातीं जिपं अध्यक्ष। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिपं अध्यक्ष और जिपं उपाध्यक्ष तथा आठ असंतुष्ट सदस्यों के बीच पिछले तीन महीने से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। डीएम और जिपं अध्यक्ष के आश्वासन पर जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने 75वें दिन आंदोलन समाप्त कर दिया है। सदस्य 15 जून से अवकाश दिवस को छोड़कर जिपं परिसर में धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व घोषणा के अनुसार जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार आमरण अनशन पर बैठ गए। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने सक्रियता दिखाई। दोपहर में डीएम विनीत और जिपं अध्यक्ष बसंती देव आंदोलन स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी 19 जिपं क्षेत्रों को समान बजट के आवंटन पर सहमति बनी। इस पर सभी सदस्य आंदोलन समाप्त करने पर राजी हो गए। जिपं अध्यक्ष और डीएम ने जूस पिलाकर जिपं उपाध्यक्ष का अनशन तुड़वाया। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने बताया कि अब जिपं अध्यक्ष का विवेकाधीन कोष नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं को मिले बजट का समान रूप से आवंटन किया जाएगा। इधर, जिपं अध्यक्ष बसंती देव का कहना कि समान बजट पर सहमति बनी है। गतिरोध समाप्त हो गया है।
वहां पर जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंद्रा परिवार, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, पूजा आर्या के साथ ही दो अन्य जिपं सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, गोपाल सिंह किरमोलिया शामिल थे।

आज होगी जिपं की सामान्य बैठक
बागेश्वर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह 11 बजे से जिपं अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में जिपं की सामान्य बैठक होगी। बैठक में जिपं उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed