फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana by Staff Union

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dharana by Staff Union
बागेश्वर में प्रदर्शन करते रजिस्ट्रार कानूनगो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। नौ सूत्री मांगों के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) संघ की हड़ताल जारी है। तीन दिन के अवकाश के बाद कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

आरके संघ के सदस्य भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्यायसंगत कोटा निर्धारित करने, संघ आरके के पदों का पुनर्गठन, संभाग में अनुसेवक समेत कंप्यूटर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती, कोविड ड्यूटी के लिए प्रोत्साहन राशि अनुमन्य करने, एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने, रजिस्ट्रार कानूनगो के खाली पदों पर नियमावली के तहत पटवारी संवर्ग से वरिष्ठतम कार्मिक की पदोन्नति के लिए बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष कमाल असरफ, महामंत्री सुरेश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष ईसा नवाब, पूरन राम, प्रकाश चंद्र आदि रहे। वहीं बागेश्वर के अध्यक्ष देशदीपक वर्मा ने कहा कि आंदोलन से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार संघ की जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। आरके संघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर दयाल गिरी गोस्वामी, नंदन सिंह मटियानी, संजय कुमार मुनगली, शिव दत्त तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय के बाबू हड़ताल पर, काम प्रभावित
अल्मोड़ा/बागेश्वर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में कटौती होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर संभागीय परिवहन कार्यालयों के मिनिस्टीरियल कर्मचारी मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते लोगों के लाइसेंस नहीं बने। वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ। परेशान लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक साल पूर्व परिवहन विभाग ने नया ढांचा स्वीकृत किया था। उसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार कम दर्शाया गया है। परिवहन सचिव ने त्रुटि को सही करने के लिए निर्देश दिए थे। लंबे समय बाद भी इस लगती को सुधारा नहीं जा सका है। इस कारण कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में कटौती करने के बजाय इन पदों को बढ़ाया जाना चाहिए था। पदों को पूर्ववत रखते हुए कर्मचारियों का प्रमोशन किया जाए। अल्मोड़ा में प्रदर्शन करने वालों में भास्करानंद जोशी, सतेंद्र भोज, रोहित मेलकानी, वसीम अहमद, बलवंत सिंह, रवींद्र आर्य, राजेंद्र सिंह आदि हैं। वहीं बागेश्वर में प्रधान सहायक निश्चय जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यतिन तिवारी, कनिष्ठ सहायक चंद्रपाल मौर्य आदि ने प्रदर्शन किया।

बागेश्वर में प्रदर्शन करते परिवहन कर्मी। विज्ञप्ति

बागेश्वर में प्रदर्शन करते परिवहन कर्मी। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed