{"_id":"5e0ce8ca8ebc3e87dc406871","slug":"devotees-throng-the-temples-on-new-year-bageshwar-news-hld367901316","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़
विज्ञापन
नए साल पर बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वर्ष 2019 की रंगारंग विदाई के बाद नये साल का लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। साल 2020 के पहले दिन लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। बागनाथ मंदिर सहित नगर के तमाम मंदिरों में सुबह से भीड़ लगी रही। लोग नए साल में नई मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान की शरण में गए। मंदिर में मत्था टेक भक्तों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
बागेश्वर के बागनाथ, चंडिका, भगवती, कुकुुड़ामैया, मैचुलामैया, कपकोट के कशिलदेव, कांडा के कालिका, विजयपुर के धौलीनाग, शिखर के मूलनारायण आदि मंदिरों में दूरदराज से आकर लोगों ने दर्शन किए। बागनाथ मंदिर में हुई सुबह की आरती में बाहर से आए लोगों ने हिस्सा लिया। पर्यटक शांतनु, कोमल, लवली, शिवा ने बताया कि वह बंगाल से यहां थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए आए थे। वहीं थर्टी फर्स्ट की रात को लोगों ने रात के 12 बजे तक जगकर नये साल का बेसब्री से इंतजार किया। मिनट की सुई नये साल में प्रवेश होते ही लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। एक-दूसरे को नये साल की बधाई देकर खुशी जताई। कौसानी में भी सैलानियों ने खूब चहलकदमी की।
नौ बजे ही बंद हो गए बार और शराब की दुकान
बागेश्वर। कई लोगों ने मंगलवार देर रात तक नया साल मनाने की तैयारी की थी। उनका मानना था कि शराब की दुकान रात 10 बजे और बार रात 11 बजे तक खुले रहेंगे लेकिन जिले में शराब की दुकान और बार मंगलवार रात नौ बजे ही बंद कर दिए गए। इससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात कहीं से भी हंगामा या झगड़े की सूचना नहीं मिली। ब्यूरो