फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Devotees gathered to see 22 hand long torch

22 हाथ लंबी मशाल को देखने उमड़े श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see 22 hand long torch
बागेश्वर के बिजयपुर के धौलीनाग मंदिर में ऐतिहासिक मशाल लेकर परिक्रमा करते लोग। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र की पंचमी को कांडा के धौलीनाग मंदिर में विशाल मेला लगा। मेले में 22 हाथ लंबी चीड़ के छिलके की मशाल हमेशा की तरह आकर्षण का केंद्र रही। मशाल के दर्शनों को 22 गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान धौलीनाग को खीर का भोग लगाया। रात के समय देव डांगर अवतरण, मशाल से मंदिर की परिक्रमा सहित भजन कीर्तन आयोजित किए गए।
विज्ञापन

धौलीनाग देवता का मंदिर विजयपुर से करीब डेढ़ किमी पहाड़ी पर है। रविवार देर शाम मड़ गांव से ग्रामीण चीड़ के छिलकों की मशाल के साथ आठ किमी पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। पोखरी गांव से देव डांगर ख्याली चंदोला और अन्य भक्तों के मंदिर में आने के बाद मशाल को प्रज्वलित किया गया। दास रमेश राम और साथियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर देव अवतरण कराया। विशाल मशाल को लेकर भक्तों ने धौलीनाग मंदिर की परिक्रमा की। बारी-बारी से धपोलासेरा, कांडा, पोखरी, खंतोली, मिथुनकोट, विजयपुर, ढपटी सहित क्षेत्र के अन्य गांवों से आए ग्रामीणों ने मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चार बजे तक मंदिर में पूजा कार्यक्रम चलता रहा। मंदिर में पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने भी पूजा की। आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विपिन धपोला, पुजारी अमर सिंह धामी, हरीश चंदोला, गणेश सिंह धामी, विरेंद्र नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed