{"_id":"5831e84e4f1c1b5701b39c28","slug":"devnai-fertilizer-sales-center-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवनाई में उर्वरक बिक्री केंद्र खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवनाई में उर्वरक बिक्री केंद्र खुला
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ के देवनाई में उर्वरक बिक्री केंद्र के उद्घाटन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। देवनाई घाटी के काश्तकारों की 67 साल पुरानी उनियाडाक में उर्वरक बिक्री केंद्र खोलने का सपना रविवार को साकार हो गया। घाटी के किसानों को रसायनिक उर्वरक क्रय करने के लिए अब गरुड़ बाजार के चक्कर नहीं काटने होंगे। दुकान का उद्घाटन भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा ने एक समारोह में किया।
मुख्य अतिथि बीजेपी मंडल अध्यक्ष राणा ने कहा कि देवनाई घाटी के काश्तकारों की उनियाडाक में समिति की उर्वरक बिक्री केंद्र खोलने की मांग 67 साल पुरानी थी। उन्होंने कहा कि घाटी के काश्तकार आज तक खाद क्रय करने गरुड़ बाजार के चक्कर काटते थे। पांच दस किलो खाद लेने के लिए किसानों को सौ रुपए अतिरिक्त खर्च करने के अलावा एक दिन पूरा लगता था।
उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, उपाध्यक्ष सुंदर बरोलिया, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट और समिति के डायरेक्टर बोर्ड के सदस्यों सचिव हरीश पांडे, सुपरवाइजर निर्मला गोस्वामी के अथक प्रयासों से दुकान खुली। समिति के उपाध्यक्ष बरोलिया ने उर्वरक बिक्री के अलावा समिति में रियायती दरों की सामग्री भी उपलब्ध कराने को कहा। वहां समिति के डायरेक्टर बचे सिंह बोरा, चंदन बोरा, किसन बोरा, प्रधान देवनाई शोभा बोरा, कैलाश बोरा, कानूनगो गोविंद नाथ, राजेंद्र बोरा, बलंवत भंडारी आदि थे।