{"_id":"638a3eacab69fb00772c94ee","slug":"devendra-and-mehta-wil-be-felicitated-bageshwar-news-hld4839579141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शिक्षक देवेंद्र और वरिष्ठ सहायक मेहता होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शिक्षक देवेंद्र और वरिष्ठ सहायक मेहता होंगे सम्मानित
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह बिष्ट।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दिव्यांग दिवस पर राज्य दिव्यांग पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में जिले के एक शिक्षक और एक वरिष्ठ सहायक भी शामिल हैं। आज देहरादून में होने सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए शिक्षक और वरिष्ठ सहायक रवाना हो गए हैं।
राज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए चयनित देवेंद्र सिंह बिष्ट राइंका कांडा में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। मूल रूप से कांडा के सानिउडियार निवासी देवेंद्र सिंह सात जनवरी 2009 को राइंका बोहाला में एलटी शिक्षक के रूप में शिक्षा विभाग में नियुक्त हुए थे। पांच अगस्त 2019 को वह प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत होकर राइंका कांडा में नियुक्त हुए। उन्होंने बोहाला में रहते हुए स्काउट मास्टर और कांडा में एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सराहनीय कार्य किया है। उनका सालाना परीक्षाफल 90 प्रतिशत से अधिक रहा है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करते हुए दोनों विद्यालयों में पौधरोपण करने के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए। शिक्षा से लेकर सेवाकाल तक उन्होंने कभी भी अपनी दिव्यांगता को हावी नहीं होने दिया और विद्यार्थियों को भी वह शारीरिक कमजोरी की चिंता किए बगैर मानसिक रूप से मजबूत होने का संदेश देते हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक महेश चंद्र सिंह मेहता मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बनकोट, भट्टीगांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्व. राम सिंह मेहता राइंका में शिक्षक थे। वर्ष 2003 में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था। जब हादसा हुआ वह बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर आ रहे थे। महेश चंद्र मई 2003 में लिपिक के पद पर राइंका बोहाला में तैनात हुए। वर्ष 2005 से वह सीईओ कार्यालय में तैनात हैं और सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के कार्यों को देखते हैं।
विज्ञापन
सेवाकाल में उनका कार्य सराहनीय रहा है। जिसे देखते हुए उनका चयन इस साल के राज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए हुआ है। जिले से शिक्षक और वरिष्ठ सहायक को पुरस्कार मिलने पर सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, बीईओ चक्षुपति अवस्थी, कमलेश्वरी मेहता, प्रधानाचार्य त्रिभुवन चंद्र लोबियाल, राजेश कुमार जोशी, रश्मि मेहता, राघवेंद्र प्रसाद टम्टा, प्रकाश रावत, देवकी नंदन कांडपाल आदि ने खुशी जताई है।

महेश चंद्र सिंह मेहता।- फोटो : BAGESHWAR