Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Development work will be done in District.

Bageshwar News: कपकोट अस्पताल में 40.66 लाख की लागत से होंगे कार्य

Tue, 30 May 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 30 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in District.
बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास मद से कपकोट सीएचसी परिसर में बने 20 बेड के अस्पताल में चालीस लाख छियासठ हजार रुपये की लागत से महिला और पुरुष वार्ड में प्रीफैब्रिकेटेड पार्टिशन और प्रथम तल में कार्यालय कक्ष और सभागार में पार्टिशन कार्य, ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

न्यास से डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चेंजिंग रूप, शौचालय के लिए 23.96 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बागेश्वर के ट्रामा सेंटर में नौ लाख पिचहत्तर हजार रुपये से प्लास्टर पेंटिंग, टाइलिंग और मरम्मत का कार्य होगा। सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में आठ लाख सत्तावन हजार रुपये से सभा कक्ष का निर्माण होगा। पासदेव के बेगड़ गधेरे में गोलज्यू मंदिर के नीचे पुलिया निर्माण के लिए छह लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

कपकोट-तेजम मार्ग पर स्क्रबर और अन्य कार्यों के लिए बत्तीस लाख इक्यासी हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। दोफाड़ मार्ग पर सीसी और पक्की नाली निर्माण के लिए पैंतीस लाख चवालीस हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की अध्यक्ष/जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने निर्माण कार्यों में वित्तीय नियमों का पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed