{"_id":"683a01a9a4856d2db50e69aa","slug":"development-plan-for-kathayatbara-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115997-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कठायतबाड़ा वार्ड में 34.15 लाख से होगा नालियों-रास्तों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कठायतबाड़ा वार्ड में 34.15 लाख से होगा नालियों-रास्तों का निर्माण
Sat, 31 May 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 31 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद में बोर्ड गठन के बाद विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर के कठायतबाड़ा वार्ड में पालिका की ओर से 34.15 लाख रुपये से नाली और रास्तों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण के लिए निविदा अंतिम चरणों में है।
नगर पालिका कठायतबाड़ा वार्ड में सुरेश चंद्र के मकान से प्रताप राम के मकान तक तीन लाख 40 हजार रुपये की लागत से रास्ते और उसके किनारे रैलिंग लगाने का कार्य, बचे सिंह नयाल के मकान से धारागैर तक तीन लाख 70 हजार रुपये से सीसी मार्ग का निर्माण, दीवान सिंह के मकान से नदी तक एक लाख 60 हजार रुपये से सीसी मार्ग और नाली का निर्माण किया जाएगा।
वार्ड के तल्लागैर के प्राकृतिक स्रोत पर बने टैंक से बीडी पांडेय परिसर गेट तक एक लाख 65 हजार रुपये से पाइपलाइन और विभिन्न स्थानों में स्टैंड पोस्ट का निर्माण, वार्ड में जगदीश भाकुनी के मकान से जोत सिंह कोरंगा के मकान तक चार लाख 90 हजार रुपये से दीवार और सीसी मार्ग का निर्माण और देवेंद्र सिंह हरड़िया के मकान से नदी तक 11 लाख 40 हजार रुपये की लागत से नाली की मरम्मत और सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।