{"_id":"5db47e8d8ebc3e013c6cd1f4","slug":"despite-the-increase-in-prices-people-bought-sweets-fiercely-bageshwar-news-hld361875735","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाम बढ़ने के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाम बढ़ने के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदी मिठाई
विज्ञापन
बागेश्वर में आतिशबाजी की दुकान में खरीदारी के लिए लगी भीड़।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिछले साल की तुलना में इस बार मिठाई के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद लोगों ने जमकर मिठाई की खरीदारी की। लोगों ने खुली मिठाई के बजाए डिब्बा बंद मिठाई खरीदनी ज्यादा पसंद की।
दिवाली पर्व पर गिफ्ट देने का प्रचलन पहाड़ में भी काफी बढ़ गया है। गिफ्ट में लोग मिठाई समेत अन्य वस्तुएं देते हैं। खासकर मिठाई आदि देने का प्रचलन ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में मिठाई की कीमतों में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बावजूद बाजार में मिठाई खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
बागेश्वर में मिठाई के रेट (रुपये प्रति किलो)
मठाई के नाम 2018 2019
बाल मिठाई 240 280
काजू बर्फी 670 770
काजू कतली 900 1000
रसगुल्ला 240 280
ब्राउन बर्फी 320 380
सोन पापड़ी 240 280
महंगाई की मार के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदे पटाखे
बागेश्वर। बाजार में आतिशबाजी की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले साल की तुलना में इस बार पटाखों के दामों में 30 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के बाद भी खरीदारी में ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया। दीपावली पर्व में आतिशबाजी का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। दिवाली के मद्देनजर शनिवार को लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे। पटाखा विक्रेता शेर बहादुर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार पटाखों की कीमत में 30 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके बाद भी लोग जमकर पटाखे खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पटाखों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में पटाखों के दाम चढ़े
आतिशबाजी का नाम कीमत 2018 कीमत 2019
मुर्गा छाप पटाखा 05 08
लक्ष्मी छाप बम 10 20
रंग बरात पटाखा 10 25
रेड स्पार्क बम 15 20
घनचक्कर पटाखा 10 15
शिराज घनचक्कर पटाखा 15 20
किंग पटाखा बम 25 30
युवराज डबल सेट पटाखा 50 65