{"_id":"592713564f1c1bc339536886","slug":"deputy-elections-will-be-held-on-13th-june-for-vacant-posts-of-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के रिक्त पदों पर 13 जून को होंगे उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के रिक्त पदों पर 13 जून को होंगे उप चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 25 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
CHUNAV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुुनावों की तिथि 13 जून तय कर दी गई है। पंचायत उप चुनावों को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि जनपद के विकासखंड बागेश्वर के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत मजियाखेत, मेहनरबुंगा, कपूरी, जेठाई, विकासखंड कपकोट के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत तरसाल पतियासार, खर्ककानातोली, बोरबलडा,चैड़ा तथा रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत गुलेर, बटालगांव, विकासखंड गरुड़ के सदस्य ग्राम पंचायत घेटी, भकुनखोला एवं प्रधान ग्राम पंचायत थापलबजबाड़ एवं प्रधान ग्राम पंचायत घेटी के रिक्त पद पर उपनिर्वाचन की तिथि घोषित कर दी है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों के उपनिर्वाचन के लिए 29 मई एवं 30 मई 2017 को सुबह 10 बजे से शाम पांच तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 31 मई को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। नाम वापसी की तिथि एक जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित की गई है। चुनाव चिन्ह दो मई को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक आवंटित किए जाएंगे। उपनिर्वाचन के लिए मतदान 13 जून को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक होगा। मतगणना 15 जून को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपनिर्वाचन को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। खंड विकास अधिकारी बागेश्वर विपिन चन्द्र पंत को विकासखंड बागेश्वर और कपकोट के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। मोहन नाथ गोस्वामी प्रभारी खंड विकास अधिकारी गरुड़ को गरुड़ के लिए निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया। सहायक विकास अधिकारी कपकोट पूरन सिंह पिलख्वाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी बागेश्वर, सहायक विकास अधिकारी कपकोट गोपाल सिंह अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी कपकोट एवं कैलाश गिरी सहायक विकास अधिकारी गरुड़ को सहायक निर्वाचन अधिकारी गरुड़ का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन