फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Department of exhibition industry development in the first

विकास प्रदर्शनी में उद्योग विभाग अव्वल

Fri, 22 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 22 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

 नगर में 14 जनवरी से शुरू हुआ कुमाऊं का सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेला बुधवार की रात पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है।

विज्ञापन


मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चिल्ड्रन डांस एकेडमी की खुशी पांडे और विकास प्रदर्शनी में उद्योग विभाग का स्टॉल पहले स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने विजेताओं को मेला समिति की ओर से पुरस्कार और आकर्षक शील्ड देकर सम्मानित किया।

 उत्तरायणी मेले के दौरान रामलीला भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इनमें एकल गायन में राहुल धपोला, झांकियों में सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल की झांकी पहले स्थान पर रही।

जूनियर एपण में रजिया कुरैशी, सीनियर में लता साह, जूनियर मेंहदी में रजिया कुरैशी, सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में लता साह पहले नंबर पर जबकि विकास प्रदर्शनी में उद्योग विभाग के स्टॉल ने पहले स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष रावल ने मेले को संपन्न कराने में शासन प्रशासन, पुलिस कप्तान, अधिकारियों, कर्मचारियों, मेला समिति से जुड़े सभी लोगोें, व्यापारियों, नागरिकों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों समेत लोककलाकारों के सहयोग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि अगले साल के मेले को और भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed