फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dental treatment facilities will soon be available at CHC Kanda.

Bageshwar News: सीएचसी कांडा में जल्द मिलेगी दांतों के इलाज की सुविधा

Mon, 16 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dental treatment facilities will soon be available at CHC Kanda.
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के लोगों को अब दांतों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही अत्याधुनिक डेंटल यूनिट की स्थापना की जाएगी जिसके लिए उपकरणों की खेप जिले में पहुंचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि कांडा सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए डेंटल यूनिट स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। केंद्र में आधुनिक डेंटल यूनिट लगाई जाएगी जिससे क्षेत्र के लोगों का दांतों से संबंधित बीमारियों का बेहतर उपचार उनके नजदीकी केंद्र पर ही सुलभ हो सकेगा। वर्तमान में क्षेत्र के निवासियों को दांतों की गंभीर समस्याओं या उपचार के लिए जिला अस्पताल और दूरस्थ निजी क्लीनिकों पर निर्भर रहना पड़ता है। डेंटल यूनिट लगने से यहां के स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कहा स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले दिनों में इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed