फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration of Distressed Women

जल भराव की समस्या से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 22 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Distressed Women
जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।  - फोटो : amar ujala

मंडलसेरा मार्ग पर जल भराव की समस्या से लोग परेशान हैं। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध नहीं करने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंची मंडलसेरा क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि मंडलसेरा को जाने वाली सड़क पर बारिश के कारण जल भराव हो रहा है।
विज्ञापन


पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिक बारिश होने पर पानी घरों में घुस जाता है। इससे तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में कमला भैसोड़ा, चंपा देवी, अंबिका धपोला, हंसी द्याराकोटी, गोविंदी देवी, गरिमा मनराल, रजनी, दुर्गा, कमला, नीमा, शांति मेहता, पूर्व छात्र नेता मनीष मनराल, अंकित नगरकोटी, पंकज, विशाल नेगी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed