फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration done for construction of Tanakpur-Bageshwar railroad

टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done for construction of Tanakpur-Bageshwar railroad
बागेश्वर में रेल लाइन का काम शुरू करने की मांग को लेकर जुलूस निकालते समिति के लोग। संवाद न्यूज एज? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर रविवार को संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समिति के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों के शासनकाल से प्रस्तावित रेल मार्ग की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बागेश्वर-टनकपुर रेल निर्माण संघर्ष समिति के वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर के लिए अंग्रेजों ने 1912 में रेल मार्ग को प्रस्तावित कर दिया था। 1912 में रेल मार्ग का सर्वे भी किया गया था। आजादी के लंबे समय बाद 1982 में सरकार को इसकी याद आई और एक बार फिर सर्वे किया गया। हालांकि निर्माण नहीं हुआ। 2006 में भी यही किया गया। 2009-10 में इसे राष्ट्रीय परियोजना में शामिल कर सर्वेक्षण किया गया।
विज्ञापन

2019-20 में भी सरकार ने सर्वे किया लेकिन निर्माण शुरू नहीं कराया। समिति की अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि सरकार केवल सर्वे के नाम पर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। खड़क राम आर्या ने कहा कि रेल लाइन की मांग को लेकर समिति लोगों को एकजुट करेगी। जन सहयोग से रेल लाइन की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। 17 फरवरी को तहसील परिसर में बैठक की जाएगी। इस मौके पर पार्वती पांडे, सरस्वती, डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया, हेम जोशी, गिरीश पाठक, डुंगर सिंह नेगी, मान सिंह देव, हयात मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल सिंह देवड़ी को किया याद
बागेश्वर। रेल निर्माण संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केवल सिंह देवड़ी का पिछले साल 17 नवंबर को निधन हो गया था। समिति के कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed