फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration demanding compensation of cut land in the road

सड़क में कटी भूमि का मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding compensation of cut land in the road
बागेश्वर में सड़क निर्माण के दौरान कटी भूमि के मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करते रतबे के ग्रामीण। संव? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रतबे के लोगों ने क्वैराली-सात-रतबे सड़क के निर्माण के समय कटी भूमि को अकृषि में परिवर्तित कराए बिना मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को रतबे के ग्रामीणों ने डीएम विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्वैराली-सात-रतबे सड़क के निर्माण में उनकी नाप भूमि काटी गई है। संबंधित विभाग ने उक्त जमीन को अकृषि करवाने के बाद मुआवजा देने की बात कही है। कहा कि कटी नाप भूमि को अकृषि करवाने के लिए पांच सौ रुपये का चालान लगेगा और पटवारी से जांच करवाकर आख्या ऑनलाइन की जाएगी। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में सुनवाई की जाएगी। तब जाकर कटी भूमि अकृषक घोषित होगी और मुआवजे की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ऐसे में मुआवजे के रूप में मिलने वाली राशि से अधिक भूमि को अकृषक करवाने में ही खर्च हो जाएगा। उन्होंने भूमि का मुआवजा बिना अकृषि घोषित किए ही देने की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण फकीर राम, शेर राम, सोबन राम, महेश राम, गंगा देवी, रमेश राम ने मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed