फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration against people filed in Kanda

कांडा में लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against people filed in Kanda
काश्तकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ बागेश्वर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के सुनारगांव और बजीना क्षेत्र में खड़िया खननकर्ता पर समझौते का पालन न करने का आरोप लगाते हुए क्रमिक अनशन करने वाले काश्तकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेसियों और प्रभावितों ने नाराजगी जताते हुए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से मिले कांग्रेसियों ने मुकदमे वापस लेने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में एकत्र कांग्रेसियों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि खड़िया खननकर्ता के उत्पीड़न से परेशान लोगोें ने पूर्व में ही अनशन करने संबंधी पत्र प्रशासन को दे दिया था। प्रशासन ने इस पत्र का कोई संज्ञान लिया और नहीं क्रमिक अनशन पर रोक लगाई। लोगों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अनशन शुरु किया तो पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि काश्तकारों के खिलाफ खननकर्ता के इशारे पर कार्रवाई की गई है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या ने कहा कि वह ग्रामीणों के बुलावे पर अनशनस्थल पर गईं थीं, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। खनन प्रभावित चंपा कांडपाल ने कहा कि खननकर्ता उत्पीड़न कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन में सुरेश खेतवाल, गीता रावल, इंदिरा जोशी, गीतांजलि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed