फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demolished two-storey house in Pokhari village by rain

बारिश से पोखरी गांव में दोमंजिला मकान ध्वस्त 

Sun, 16 Jul 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 16 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demolished two-storey house in Pokhari village by rain
बागेश्वर-कपकोट सड़क में हरसीला के समीप आया मलबा। - फोटो : amar ujala

मूसलाधार बारिश से बागेश्वर जिले के पोखरी गांव में एक महिला का दोमंजिला मकान ध्वस्त हो गया। महिला ने पड़ोस के मकान में शरण ली है। भारी बारिश से बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर हरसीला के पास मलबा आ गया, जिससे पूरे दिन वाहनों की आवाजाही ठप रही। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से कांडा तहसील के पोखरी गांव में इंद्रा देवी पत्नी स्व. ललित मोहन चंदोला का दोमंजिला मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय इंद्रा देवी के घर से बाहर होने से बड़ा हादसा होने से बच गया, जबकि सभी जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


इंद्रा देवी का एक बेटा सिडकुल रुद्रपुर में नौकरी करता है। फिलहाल पड़ोसियों ने उन्हें रहने की जगह दी है। मकान के मलबे से गोठ के भी क्षतिग्रस्त होने से इंद्रा देवी के पास अब मवेशियों को बांधने तक के लिए जगह नहीं बची है। इंद्रा देवी ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, बारिश के चलते बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर हरसीला के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा आने से सुबह से ही वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़क खोलने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई हैं।


समाचार लिखे जाने तक सड़क से मलबा हटाने का काम जारी था। वहीं, कपकोट-पिंडारी सहित आधा दर्जन आंतरिक सड़कों पर अभी भी जगह-जगह पर मलबा जमा है। ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed