फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   demands regularization of Literacy motivaters

साक्षरता प्रेरकों के नियमितीकरण की मांग

Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
demands regularization of Literacy motivaters
साक्षरता प्रेरकों के नियमितीकरण की मांग - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। प्रेरक संगठन की बागेश्वर ब्लॉक इकाई की बैठक में शिक्षा प्रेरकों ने राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। कहा कि उनकी उपेक्षा की गई तो केंद्र, राज्य सरकारों को चुनावों में जवाब दिया जाएगा। नुमाइशखेत में संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष नंदन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रेरकों ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद भी उन्हें अल्प मानदेय दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे उन्हें घोर आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। प्रेरकों ने न्यूनतम 350 रुपए मानदेय बीमा कवर के साथ देने की मांग उठाई। साथ ही उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग भी की गई। कहा कि लगातार मांग उठाने के बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। इस उपेक्षा का जवाब अब आगामी विधान सभा चुनावों में दिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष शांति धपोला, महेश चंद्र मिश्रा, बलवंत सिंह, हरीश लाल, लक्ष्मण भाकुनी, जीवन राम, राजेेंद्र सिंह, हेमचंद्र जोशी, अर्जुन सिंह, मीना नगरकोटी, पूनम, नवीन चंद्र, रमेश चंद्र, सुरेश चंद्र जोशी आदि प्रेरक थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed