फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demanded to provide funds to panchayats

पंचायतों को धनराशि मुहैया कराने की मांग उठाई

Mon, 26 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demanded to provide funds to panchayats
डीएफओ से मिलते सरपंच - फोटो : अमर उजाला
 वनों की सुरक्षा और वन्य संपदा को आग से बचाने के लिए वन पंचायतों को धनराशि मुहैया कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संगठन ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपा। सरपंचों ने उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावल के नेतृत्व में डीएफओ को सौंपे ज्ञापन में सरपंचों ने कहा कि वनों की सुरक्षा को लेकर हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन हर साल आग से वन्य संपदा को भारी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


सरपंचों ने वनों को आग से बचाने के लिए ग्रीष्मकाल शुरू होने से पहले हर वन पंचायत स्तर पर धन मुहैया कराने की मांग उठाई। कहा कि वन पंचायतों को धनराशि मिलने पर वन और वन्य संपदा की सुरक्षा हो सकेगी। सरपंचों ने अतिक्रमण से वनों को बचाने के लिए पीलर और दीवार निर्माण की मांग पर ध्यान नहीं देने पर भी नाराजगी जताई। सभी सरपंचों ने डीएफओ से वन पंचायतों की घेराबंदी और वनीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की मांग उठाई। कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो उन्हें आंदोलन छेड़ने के लिए विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच रमेश चंद्र, हरीश जोशी, गिरीश उप्रेती, भुवन कर्नाटक, बचे सिंह, आनंद बल्लभ, तारा सिंह तड़ागी आदि सरपंच शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed