फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to build Mini Vikas Bhawan, Mini Stadium in Kanda

Bageshwar News: कांडा में मिनी विकास भवन, मिनी स्टेडियम बनाने की मांग उठी

Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to build Mini Vikas Bhawan, Mini Stadium in Kanda
कांडा में आयोजित तहसील दिवस में समस्या सुनतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर। राइंका कांडा में आयोजित तहसील दिवस में मिनी विकास भवन, मिनी स्टेडियम स्वीकृत कराने और अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग उठी। डीएम अनुराधा पाल ने अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने और एसडीएम को कार्यक्रम से गैरहाजिर रहे ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। डीएम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने 49 शिकायतें दर्ज कराईं। मंतोली की ग्राम प्रधान दया देवी ने पंचायत घर निर्माण में ग्रामीणों के बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान वंशीधर कांडपाल ने कांडा में मिनी स्टेडियम, पर्यटक आवास गृह स्वीकृत कराने, मिनी विकास भवन निर्माण और अग्निशमन केंद्र खोलने, धपोली के कमल सिंह, प्रदीप सिंह ने आवास दिलाने, आनंद सिंह धपोला ने सीएचसी में होमगार्ड की तैनाती करने, अर्जुन सिंह माजिला ने जोगाबाड़ी गुफा और समीप के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण करवाने, सिमकूना के प्रधान ने भू-कटाव रोकने के लिए चेकडैम बनाने, राप्रावि टाना में मरम्मत कार्य करवाने, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज गढि़या ने बाजार क्षेत्र में निकास नाली का निर्माण करवाने, नाघर माजिला के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बिजली का पोल बदलवाने की मांग की। नारायणगूंठ के चंद्रशेखर पांडेय ने पार्किंग के मलबे से जोगाबाड़ी सड़क बंद होने और समीप के गांव में मलबा आने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

डीएम पाल ने संबंधित अधिकारियों से लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और समय पर उनका निस्तारण करने को कहा। उन्होंने बाजार क्षेत्र में कूड़ेदान लगवाने, सीएससी स्वीकृत होने तक जनता की मांग पर आधार और राशन कार्ड के मासिक शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संजय सिंह, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम मोनिका समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed