फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   demand of the people Toli, Pothing

तोली, पोथिंग के अनशनकारियों की सेहत में आई गिरावट

Wed, 24 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)। Updated Wed, 24 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
demand of the people Toli, Pothing
तोली, पोथिंग के लोगों की मांग - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले ग्राम पंचायत पोथिंग, तोली की जनता का आमरण अनशन जारी है। मंगलवार को अनशनकारियों की सेहत में भारी गिरावट आ गई। इसके बावजूद अनशनकारी मांगों को लेकर अडिग रहे। आंदोलन की कोई सुध न लेने से लोगों में गहरी नाराजगी है। 

विज्ञापन


तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे पोथिंग निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु गढ़िया, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह गढ़िया, तोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी, गंगा सिंह गढ़िया के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई।
विज्ञापन


मंगलवार को अनशनस्थल पर आयोजित सभा में मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाएं पोथिंग, तोली क्षेत्र में नहीं हैं। लोग यातायात सुविधा से वंचित हैं। विकास के नाम पर जनता को केवल कोरे आश्वासन ही दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखा जाएगा। डॉ. पीएन वर्मा ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने अनशनकारियों की कमजोरी की पुष्टि की। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश चंद्र सिंह, गणेश दत्त जोशी, हरी दत्त जोशी, भूपाल सिंह, मदन सिंह, उम्मेद सिंह, आनंद मेहता आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed