फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand of Rawanna in Bageshwar

क्रशर उत्पाद निकासी की अनुमति देने को लेकर किया प्रदर्शन्

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand of Rawanna in Bageshwar
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते झिरौली के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। झिरौली क्षेत्र के लोगोें ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी झिरौली के क्रशर उत्पाद निकासी के लिए रवन्ने जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि मैग्नेसाइट कंपनी के स्टोन क्रशर में रेत, ग्रिट आदि उत्पादित होता है लेकिन इसकी निकासी न होने के कारण क्षेत्र में विकास कार्य दुष्प्रभावित हो गए हैं, जबकि क्षेत्र में मैग्नेसाइट ही एकमात्र उद्योग है। इस कंपनी से क्षेत्र के तमाम लोगों के हित जुड़े हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। क्रशर उत्पाद की निकासी के लिए रवन्ने जारी न होने से कंपनी में काम करने वाले कामगार भी परेशान हैं। कहा है कि कोरोना काल में तमाम प्रवासी घर लौटे हैं। इन प्रवासियों को भी मैग्नेसाइट कंपनी से रोजगार मिल सकता है लेकिन क्रशर उत्पादों की निकासी न होने के कारण पहले से सेवारत लोगों के सामने ही संकट है। इन लोगों ने क्रशर उत्पादित रेता, ग्रिट की निकासी के लिए रवन्ने जारी करने की मांग की। ज्ञापन में आगर की प्रधान पूजा देवी, झिरौली की प्रधान शीला देवी, कराला पालड़ी के प्रधान मोहन सिंह करायत, पालड़ी की प्रधान राधा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed