{"_id":"5f0760d78ebc3e63623bc179","slug":"demand-of-facilitys-in-danpur-kapkot-bageshwar-news-hld3891483115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लादानपुर में सड़क, बिजली और संचार सेवा बहाल करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लादानपुर में सड़क, बिजली और संचार सेवा बहाल करने की मांग की
विज्ञापन
कपकोट/कांडा (बागेश्वर)। कपकोट क्षेत्र के मल्लादानपुर के लोगों ने भारी बारिश के बंद सड़क, बिजली और संचार सेवा बहाल करने की मांग की है। वहीं, कांडा महोत्सव समिति ने रामलीला मैदान में सड़क से आने वाले पानी के बहाव को रोकने की मांग की है।
मल्लादानपुर के लोगों ने एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि भारी बारिश से क्षेत्र के तोली, बघर, सौंग, मुनार, सूपी आदि गांवों में छह जुलाई से भारी बारिश के कारण सड़क, बिजली और संचार सेवा प्रभावित हो गई है। सूपी बैंड सड़क और तोली बघर मोटर मार्ग बंद होने से आवाजाही ठप है। संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद सड़क नहीं खोली गई है। सौंग, मुनार, तोली, बघर से आगे बिजली आपूर्ति ठप है। इन सभी क्षेत्रों में संचार सेवा बाधित होने से लोगों का संपर्क कट गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्गा सिंह, चंद्रशेखर कुमल्टा, जसपाल सिंह आदि शामिल थे।
इधर, कांडा महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नगरकोटी ने लोनिवि बागेश्वर के अधिशासी अभियंता को सौंपे पत्र में कहा है कि रामलीला मैदान के पास से गुजरने वाली सड़क के पानी से मैदान की दीवार को खतरा पैदा हो गया है। यह दीवार वर्ष 2018 में बारह लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। बारिश के पानी से मैदान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे भविष्य में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने में दिक्कत होगी। उन्होंने पानी का बहाव रोकने के लिए नाली बनाने की मांग की है।