फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for the deployment of women doctor in hospital

अस्पताल में महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग

Wed, 29 Nov 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 29 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for the deployment of women doctor in hospital
गरुड़ में ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक। - फोटो : amar ujala

ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक में वक्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है। भाजपा ने जिला कार्यकारिणी की बैठक में चार माह पूर्व गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया था।

विज्ञापन


सीएम ने विगत दिनों बागेश्वर दौरे पर नगर पंचायत की घोषणा न कर गरुड़ क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में महिला डॉक्टर की तत्काल नियुक्ति न होने पर दिसंबर से धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडे की कार्यशैली और हरिद्वार में एक अधिवेशन में प्रधानों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने की। वहां ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, भुवन पाठक, जिला पंचायत सदस्य नंदी भंडारी, प्रकाश कोहली, पुष्पा कोरंगा, रमेश भंडारी, संजय फर्स्वाण, बबलू नेगी आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed