फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for student union elections intensifies in bageshwar

छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज: NSUI समेत तमाम छात्र संगठनों ने दिया सामूहिक ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी

Wed, 23 Oct 2024 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 01:49 PM IST
सार

पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग तेज कर दी है। अभाविप, एनएसयूआई, यल्लो आर्मी समेत तमाम छात्र संगठनों ने निदेशक के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
Demand for student union elections intensifies in bageshwar
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI समेत तमाम छात्र संगठनों ने दिया सामूहिक ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग तेज कर दी है। अभाविप, एनएसयूआई, यल्लो आर्मी समेत तमाम छात्र संगठनों ने निदेशक के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। साथ ही जल्द तिथि का ऐलान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने निदेशक प्रो. जीसी साह को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने में देरी की जा रही है। हर साल छात्रसंघ चुनाव को आगे बढ़ाया जा रहा है। पूर्व में सितंबर के महीने में चुनाव की प्रक्रिया होती थी, लेकिन इस साल नवंबर आने को है अब तक चुनाव की तिथि तक घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- कुमाऊं की सीमाएं संवेदनशील: सेना और पुलिस मिलकर चलाएंगे ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा, जवानों की होगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार चुनाव में देरी करके युवाओं की नेतृत्व क्षमता को खत्म करने का प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने में देरी किए जाने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ललित कुमार, अजय कुमार, संस्कार भारती, हरेंद्र दानू, हर्षवर्धन पांडेय, शालू जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed