फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand For Senting To Home

घरों को वापस भेजने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे मजदूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Demand For Senting To Home
बागेश्वर में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बिहारी मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। यूपी, बिहार के मजदूर घर जाने के लिए काफी बेताब हो गए हैं। शुक्रवार को सौ से अधिक मजदूर कलक्ट्रेट पहुंच गए। इन लोगों ने डीएम से घर वापसी के लिए जरूरी व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

बागेश्वर में यूपी, बिहार के 1220 मजदूर घर वापसी के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से तीन सौ लोगों को प्रशासन पास जारी कर चुका है लेकिन बिहार और यूपी सरकार से अनुमति न मिलने के कारण इन लोगों को नहीं भेजा जा सका है। मजदूरों में घर वापसी के लिए काफी बेताबी है। इसलिए शुक्रवार को भारी संख्या में मजदूर डीएम कार्यालय पहुंच गए। मजदूरों ने अधिकारियों से घर वापस भेजने की व्यवस्था करने की मांग की। जिला मोतिहारी बिहार के मनोज साह ने बताया कि वहां के हजार से अधिक मजदूर, राजमिस्त्री, कारपेंटर जिले में काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद से यह लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसलिए उन लोगों को घर जाने की व्यवस्था जल्द की जानी चाहिए। उधर, प्रशासन का कहना है कि मजदूरों की घर वापसी के लिए बिहार और यूपी सरकार से संपर्क किया गया है। वहां की सरकारों की ओर से अनुमति मिलने के बाद ही मजदूरों को उनके प्रदेशों के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed