{"_id":"61a3cc6ec92061447201b42c","slug":"demand-for-chc-in-kafaligair-bageshwar-news-hld4459978157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चीकरण की बाट जोह रहा है काफलीगैर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चीकरण की बाट जोह रहा है काफलीगैर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोलने की मांग तेजी होती जा रही है। लंबे समय से क्षेत्रवासी काफलीगैर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के उच्चीकरण की मांग उठा रहे हैं। तहसील बनने के बाद लोगों को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होने की उम्मीद थी। हालांकि क्षेत्र में सीएचसी की स्थापना नहीं हो सकी है। लोगों को इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है।
काफलीगैर तहसील धूराफाट, खरही, रीठागाड़, पालड़ीछीना, कनगाड़छीना के 70 से अधिक गांवों से मिलकर बना है। तहसील क्षेत्र की आबादी 30 हजार से अधिक है। तहसील के छानी, बोहाला, काफलीगैर में तीन पीएचसी हैं, लेकिन सीएचसी एक भी नहीं है। पीएचसी में मरीज की प्राथमिक जांच ही हो पाती है। अधिक बीमार होने, खून की जांच या एक्सरे करवाने, गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए लोगों को जिला अस्पताल आना पड़ता है।
धूराफाट के दूरस्थ गांवों से जिला मुख्यालय तक आने में ग्रामीणों का काफी समय और धन खर्च होता है। लंबे समय से क्षेत्रवासी काफलीगैर तहसील में सीएसची खोलने या पीएचसी का उच्चीकरण करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, रक्त की जांच और एक्सरे सुविधाएं मिलने से अतिरिक्त समय और धन की बर्बादी पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
काफलीगैर क्षेत्र में सीएचसी की सख्त जरूरत है। लंबे समय से क्षेत्रवासी पीएचसी के उच्चीकरण करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि शासन-प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार को जल्द इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैैया कराने के लिए सीएचसी की स्थापना की जानी चाहिए।
- पूरन सिंह रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष, काफलीगैर।
कठपुड़ियाछीना जन संघर्ष समिति क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही है। काफलीगैर तहसील क्षेत्र में सीएचसी की स्थापना लोगों की जरूरत और समय की मांग है। इस मामले को कई बार शासन-प्रशासन स्तर पर उठाया गया है। क्षेत्रवासियों की इस मांग का सरकार को जल्द समाधान करना चाहिए।
- नरेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष, जनसंघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना।
काफलीगैर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सीएचसी खोला जाना चाहिए। बीडीसी सदस्य रहते मैंने इस मामले को उठाया था। अब भी क्षेत्रवासियों के सहयोग से सीएचसी की मांग को हर मंच पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक को भी पीएचसी के उच्चीकरण के लिए ज्ञापन दिया गया है।
- भूपाल सिंह रौतेला, पूर्व बीडीसी सदस्य मटेला।
बागेश्वर जिले में केंद्र सरकार की ओर से दो पीएचसी का उच्चीकरण किया जाना है। उस सूची में पीएचसी काफलीगैर और कंधार गरुड़ का नाम शामिल है। शासनादेश जारी होते ही काफलीगैर तहसील में सीएचसी की स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
- चंदन राम दास, विधायक बागेश्वर।