फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Deliver the benefits of the schemes to the poor: Das

योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचाएं : दास

Fri, 19 May 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 19 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Deliver the benefits of the schemes to the poor: Das
बैठक लेते खजान दास। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश महामंत्री और राजपुर क्षेत्र के विधायक खजान दास ने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने कहा। वह तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की आठ अलग-अलग स्तर की बैठक हुई।

विज्ञापन


कन्यालीकोट बूथ में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी की आगामी योजना के अनुसार हर बूथ पर 15 दिन का प्रवास कार्यक्रम है। जिले के सभी आठ मंडलों में कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तारक के रूप में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन ने बूथ को अंतिम इकाई माना है। बूथ को क्रियाशील करने के लिए बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। इस तरह के कार्यक्रमों को संगठन की गतिविधियों के अलावा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा जनता के बीच ले जाने में आसानी होगी।  
विज्ञापन


विधायक बलवंत भौर्याल ने कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रोजगारपरक योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में पूरा सहयोग देें। वहां जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढिय़ा, मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, बूथ अध्यक्ष हीरा सिंह, भूपेश फत्र्याल और आजीवन सहयोग निधि के महेश खेतवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed