{"_id":"3a891c9eda77e7acd18951d60ec96b45","slug":"delhi-also-remember-the-mass-leader-vipin-tripathi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भी याद किए गए जननेता विपिन त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भी याद किए गए जननेता विपिन त्रिपाठी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननेता स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि दिल्ली में भी मनाई गई। वहां साउथ एक्सटेंशन स्थित अल्मोड़ा भवन में स्वर्गीय त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी गई। उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
उक्रांद की दिल्ली प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में उक्रांद से जुड़े प्रवासी एकत्र हुए। उन्होंने स्वर्गीय त्रिपाठी के संघर्षों को याद किया।
विज्ञापन
उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष करने, दिल्ली में उक्रांद को मजबूत ताकत दिलाने पर जोर दिया गया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी, ईमानदार, जुझारू, प्रखर जननेता थे। सचिव और दक्षिण दिल्ली प्रभारी कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली में दल का महाधिवेशन 20 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
समारोह में उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह शाही, दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पूरन सिंह रावत, उपाध्यक्ष विनोद मनकोटी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट डीडी जोशी, महासचिव जगमोहन जिज्ञासु, कोषाध्यक्ष देव सिंह नेगी, युवा शाखा के दीपक जोशी, हरीश रंगवाल, मोहन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।