फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dehradun is not far for the people of Kumaon: CM

कुमाऊं के लोगों के लिए देहरादून दूर नहीं : सीएम

Mon, 08 Apr 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 08 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dehradun is not far for the people of Kumaon: CM
बागेश्वर के जनरल बीसी जोशी खेल मैदान किड़ई में जनसभा को संबो​धित करते सीएम पुष्कर ​सिंह धामी।
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कुमाऊं के लोगों के लिए देहरादून दूर नहीं है। उनकी सरकार ने कुमाऊं और गढ़वाल को सड़कों से आपस में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। सभी लोगों के लिए एक कानून होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के दुगनाकुरी के जनरल बीसी जोशी खेल मैदान किड़ई में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। प्रधानमंत्री ने इसी के अनुरूप राज्य के लिए दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं।
विज्ञापन

घर-घर में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, निशुल्क गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। हर घर में जल पहुंचाया गया है। मोदी जी की गारंटी है, देश में कोई भूखा नहीं रहेगा। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलो राशन दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा महिला हितैशी है। संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकल के कारण मेधावी युवाओं का भविष्य खराब हो रहा था। सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। कहा कि प्रदेश सरकार बागेश्वर, कपकोट के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। कपकोट से देवाल को जोड़ने वाली सड़क को मंजूरी मिल गई है। सिमली-ग्वालदम-जौलजीबी सड़क बागेश्वर से होकर गुजरेगी। कहा कि राज्य की जनता प्रदेश सरकार के काम से खुश है। यही कारण है कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सारे मिथक तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।



34 मिनट के भाषण में 27 बार लिया मोदी का नाम

बागेश्वर। भाजपा का चुनाव अभियान प्रधानमंत्री मोदी के इर्द गिर्द घूम रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 34 मिनट के भाषण में 27 बार प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिया।

स्थानीय मंदिरों से लेकर राम मंदिर का नाम लिया

बागेश्वर। सीएम धामी ने बागेश्वर के बागनाथ धाम, नौलिंग देवता, नंदा, सुनंदा, फेणीनाग, धौलीनाग के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर का भी जिक्र किया। जनता से जय श्रीराम के नारे लगवाए।




ये लोग रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, संसदीय क्षेत्र के संयोजक शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढि़या, विधायक पार्वती दास, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, विदानसभा प्रभारी डॉ. राजेंद्र परिहार, भाजपा जिला महामंत्री संजय परिहार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह खाती, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिं शाही, जिपं सदस्य पूरन सिंह गढि़या आदि।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed