फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Defaulter Gets Sealing from Bank

बैंक लोन लेकर चुकता नहीं करने वाले का मकान कराया खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Defaulter Gets Sealing from Bank
बागेश्वर के मजियाखेत में रात के समय घर खाली कराने का विरोध करते कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री। वि? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बैंक से ऋण लेकर चुकता नहीं करने वालों के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा ने कार्रवाई की। बैंक अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बकायेदार का मकान खाली कराया। घर खाली कराते समय गृह स्वामी और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। उनकी अकेली लड़की घर में मौजूद थी। शाम के समय बेटी को बेघर करने पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने विरोध किया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी चलती रही। हालांकि बैंक और पुलिस ने आखिरकार घर खाली करवा ही लिया। वहीं प्रबंधक ने बताया कि लड़की अपने रिश्तेदार के घर चले गई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को देहरादून से आए बहादुर सिंह मर्तोलिया और इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक कुलदीप मेहरा पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम के साथ मजियाखेत के मजियाखेत निवासी भूपाल सिंह परिहार के घर गई। प्रबंधक ने बताया कि मकान मालिक को पूर्व में नोटिस दिया गया था। मकान मालिक ने वर्ष 2013-14 में करीब साढ़े 10 लाख रुपये का ऋण लिया था, लेकिन चुकाया नहीं। अब लोन की रकम ब्याज सहित 15 लाख रुपये हो गई है। ऋण लेते समय उन्होंने अपने मजियाखेत के मकान को बंधक रखा था। ऋण चुकता नहीं होने पर मकान खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण का कहना था कि बैंक की कार्रवाई का वह विरोध नहीं कर रहे है, लेकिन जिस तरह से अकेली लड़की को रात के समय बेघर किया जा रहा है, वह उसके खिलाफ हैं। कहा कि बैंक सुबह के समय भी घर खाली करवा सकती है। रात के समय मकान का सामान बाहर फेंका जा रहा है। मकान मालिक और उनकी पत्नी की गैर मौजूदगी में मकान खाली कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस कर्मियों का कहना था कि वह बेटी को बेघर नहीं कर रहे हैं। उनके साथ महिला पुलिस भी है, लड़की को अपने साथ ले जाएंगे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। देर शाम मकान का सामान बाहर कर बैंक ने मकान में सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने कहा कि मकान खाली कराने के लिए बैंक ने पुलिस फोर्स मांगी थी। एसपी के आदेश पर जवानों को घर खाली कराने भेजा गया। वहां चल रहे विरोध बैंक और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के बीच का मामला है। पुलिस केवल अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed