{"_id":"5b9e91bb867a5501313c6697","slug":"deepak-distributed-sweets-on-selection-in-ranji-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक के रणजी टीम में चयन पर मिठाई बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक के रणजी टीम में चयन पर मिठाई बांटी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में दीपक धपोला के चयन पर खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर निवासी दीपक धपोला के उत्तराखंड रणजी टीम में चयन होने पर यहां क्रिकेट खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरित किया।
एसबीआइ तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट एसोसिएशन आफ बागेश्वर के सदस्यों ने कहा कि दीपक धपोला का बचपन बागेश्वर में गुजरा है, ऐसे में इस मुकाम पर पहुंचना सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। दीपक की मां भाजपा नेत्री नीमा धपोला ने कहा कि दीपक को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून था। आज उसने मुकाम हासिल किया है यह मेरे जीवन का सुखद क्षण है। इस मौके पर सुरेश सोनियाल, हरीश रावल, रमेश दानू, राम पांडे, प्रदीप गढ़िया, मनोज ओली, पंकज रावल, शंकर टंगड़िया, विनोद कांडपाल, नितेश वर्मा, अरुण, ज्योति कांडपाल, गीता रावल, गोकुल दफौटी, पुष्कर किरमोलिया, जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद थे। ब्यूरो