फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Decaying power line

भाटगाड़ की बिजली लाइन खस्ताहाल 

Fri, 24 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 24 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Decaying power line
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। भाटगाड़ गांव की बिजली लाइन 10 साल से खस्ताहाल है। बिजली के तार कसे न होने के कारण वह कई जगह झूल रहे हैं। कई जगह तारों को लकड़ी के बल्ली के सहारे रोका गया है जबकि कई जगह तारों को पेड़ों के सहारे रोका गया है। लाइन के ठीक न होने से राहगीरों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण यूपीसीएल से लाइन ठीक कराने की गुहार कई बार लगा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। परेशान ग्रामीणों ने तारों को शीघ्र न कसने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


यूपीसीएल ने भाटगाड़ गांव के 26 परिवारों के लिए 10 साल पहले बिजली की लाइन बनाई थी। लाइन की हालत अब खस्ता हो चुकी है। कई जगह तार काफी नीचे तक झुक गए हैं। ग्रामीणों ने करेंट लगने के भय से बचने के लिए कई जगह लकड़ी के लट्ठे खड़े किए हैं। कई जगह तारों को पेड़ों पर बांधा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने यूपीसीएल से तारों को कसने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने लाइन के शीघ्र न सुधरने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed