फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Debt, savings ratio to speed up instruction

कर्ज, बचत अनुपात में तेजी लाने के निर्देश

Mon, 27 Apr 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 27 Apr 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Debt, savings ratio to speed up instruction
जिले के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक बुलाई गई। इसमें कर्ज, बचत अनुपात की प्रगति पर असंतोष जताया गया। विधायक चंदन राम दास ने सभी बैंकाें से लक्ष्य प्राप्ति के काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एनएल आर्या ने बताया कि वार्षिक लोन योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष में मार्च तक 124.12 करोड़ के लक्ष्य के विपरीत 88.23 करोड़ रुपए का लोन दिया गया है। इनमें कृषि मियादी लोन में 21.28 करोड़ के सापेक्ष 5.80 करोड़ की उपलब्धि हुई। उन्हाेंने बताया कि जिले में सभी कार्यों के लिए बैंकों की लोनिंग स्थिति ठीक नहीं है। चालू वित्तीय साल में इसे सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले मेें 2000 से कम जनसंख्या वाले गांवों की संख्या 448 है, जिनमें बैक मित्रों के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैैं। भारतीय रिजर्व बैंक के शरद कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बीएस बिष्ट ने भी विचार रखे। विधायक चंदन राम दास ने बैंकों को कर्ज, बचत का अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। सीडीओ हिमांशु जोशी ने लोककल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने के लिए सहजता से कर्ज दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed