फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Debris off the road

मलबे से रोड बंद

Wed, 27 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 27 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Debris off the road
मलबे से रोड बंद - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। सोमवार सुबह समूचे जिले में मूसलाधार बारिश हुई। जिसका जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। बारिश से कुछ स्थानों पर पैदल रास्ते टूट गए जबकि अनेक सड़कों पर मलबा भर गया है। कपकोट पोलिंग सड़क के निर्माणाधीन कपकोट थाना भवन के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। लोगों ने मलबा हटाकर सड़क खोली।

विज्ञापन


मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से कैलखुरिया गधेरा उफन गया। इससे मान सिंह के मकान को खतरा हो गया है। प्रभावित ने सुरक्षा की मांग की है। भयूं-गुलेर सड़क की पहाड़ी से मलबा गिरने से पैदल पुल के टूटने का खतरा हो गया है। मलबा भरने से गुलेर, खर्ककानातोली, भैंसूड़ीकुटेर, नरगड़ा आदि गांवों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान एडवोकेट सुरेश कांडपाल ने प्रशासन से पुल की सुरक्षा करने, रास्ते से मलबा शीघ्र हटाने की मांग की है। अमतौड़ा गांव में हुई बारिश से मंगल बिष्ट के घर का आंगन, रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित का मकान खतरे की जद में आ गया है। ग्राम प्रधान ने पटवारी से मौका मुआयना करके प्रभावित के मकान की सुरक्षा कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की 10 सड़कें बंद, लोग परेशान 
अकुंणाई- अणां।
पोथिंग-उच्छात। 
भनार -लाथी।
रिखाड़ी-बाछम- नामतीचेटाबगड़।
शामा-नौकोड़ी। 
बैड़ा- मझेड़ा।
कपकोट-कर्मी।
भानी-हरसिंग्याबगड़।
शामा-तेजम।
गरुड़-ग्वालदम सड़क बागेश्वर, चमोली की सीमा पर बंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed