{"_id":"619fdb3cffdcd818d43db6ae","slug":"death-of-bageshwar-s-youth-in-gujarat-bageshwar-news-hld4456845160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्ककानातोली के युवक की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्ककानातोली के युवक की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
पवन सिंह राठौर, फाइल फोटो
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रोजगार की तलाश में गुजरात गए खर्ककानातोली गांव के युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घर लौटने के दौरान वह गोधरा स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजन सदमे में डूब गए हैं। पूरा गांव घटना के बाद से शोकाकुल है।
मिली जानकारी के अनुसार खर्ककानातोली के खर्कू तोक निवासी पवन सिंह राठौर (22) पुत्र बलवंत सिंह राठौर करीब 22 दिन पहले रोजगार की तलाश में गुजरात गया था।
इससे पूर्व वह जम्मू में कोल्ड स्टोरेज में कार्य करता था। गांव के कई लोग गुजरात में नौकरी करते थे। जिनके सहारे वह भी गुजरात चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह वह गुजरात से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सुबह करीब चार बजे गोधरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह पटरी के नीचे आ गया। रेलवे पुलिस ने ग्राम प्रहरी नरेंद्र सिंह कोरंगा को फोन पर हादसे की सूचना दी। प्रहरी ने युवक के परिजनों को घटना के बारे में बताया। इकलौते पुत्र की मौत का समाचार सुनते ही बुजुर्ग पिता और माता गांवली देवी सदमे में हैं।
ग्राम प्रहरी नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक जम्मू से सीधे गुजरात गया था। वह गांव के युवाओं के साथ घर लौट रहा था। हादसे के बाद परिजनों की सहमति से युवक के पार्थिव शरीर का गोधरा में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
पांच संतानों में सबसे छोटा था पवन
बागेश्वर। गोधरा में ट्रेन से कटकर हादसे का शिकार होने वाले पवन से बड़ी उनकी चार बहनें हैं। सभी बहनों की शादी हो गई है। वह माता-पिता के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था। पवन के पिता बलवंत सिंह खेतीबाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पवन की आंखें कुछ कमजोर थीं। जिसके कारण उसका दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया था।