फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death in Pindar

पिंडर नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Death in Pindar
बागेश्वर। कपकोट में पिंडर नदी के किनारे किलपारा और बदियाकोट गांव को जोड़ने वाले पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किलपारा के ग्राम प्रहरी ने नदी किनारे शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना के आधार पर कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने पुलिस टीम को तत्काल पिंडर घाटी के लिए रवाना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को अगर उसकी शिनाख्त हुई तो पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि मृतक की पहचान नहीं होती है तो शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed