Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death Case of Sport Officer Bageshwar

Bageshwar News: संदिग्ध हालात में जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा की मौत

Sat, 08 Jul 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death Case of Sport Officer Bageshwar
बागेश्वर में क्रीड़ा​धिकारी के निधन के बाद आवास पर पहुंचे डीएम अनुराधा पाल और एसपी हिमांशु वर्म
बागेश्वर। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्र लाल वर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को वह अपने कमरे में मृत मिले। सूचना पर डीएम अनुराधा पाल और एसपी हिमांशु वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीएल वर्मा पांच जनवरी 2022 को बागेश्वर के जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। वह खेल विभाग के सरकारी आवास में अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार रात को उन्होंने करीब नौ बजे कमरे में खाना मंगवाया था। कार्यालय का कर्मचारी रोजाना की तरह उनके कमरे में खाना पहुंचाकर आया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वह 10 बजे बाद भी कार्यालय में नहीं पहुंचे। दोपहर में जब उनसे मिलने कोई आया तो कर्मचारियों ने कमरे में जाकर देखा। कमरा भीतर से बंद था, कर्मचारियों ने उन्हें आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा के कमरे का दरवाजा तोड़ा। क्रीड़ा अधिकारी वर्मा चारपाई पर औंधे पड़े थे। उनका आधा शरीर बिस्तर पर और आधा नीचे की ओर था। खाना टेबल पर रखा मिला। उनका चश्मा नीचे गिरा था और उन्होंने उल्टी भी की थी। मामले की सूचना डीएम, एसपी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी।
डीएम अनुराधा पाल, एसपी हिमांशु वर्मा और एसीएमओ पीएस जंगपांगी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रीड़ा अधिकारी के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।



पत्नी टीचर, बेटा मेजर, बेटी आईएएस क्वालीफाई
बागेश्वर। मृतक जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्र लाल वर्मा अपने पीछे पत्नी विमला वर्मा, पुत्र श्रेयस वर्मा और पुत्री मान्या वर्मा को छोड़ गए हैं। मुख्य रूप से पिथौरागढ़ के टकाना निवासी सीएल वर्मा का परिवार रामनगर में रहता है। पिथौरागढ़ में भी उनका मकान है। उनकी पत्नी विमला वर्मा बेतालघाट में शिक्षक हैं। पुत्र सेना में मेजर हैं और वर्तमान में सिक्किम में तैनात हैं, जबकि पुत्री ने हाल ही में 2508 रैंक हासिल कर आईएएस क्वालीफाई किया है।


राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं वर्मा
बागेश्वर। पिथौरागढ़ में शंभू वर्मा के नाम से जाने जाने वाले सीएल वर्मा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रहे थे। उन्होंने फुटबॉल और बाक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी की थी। पिथौरागढ़ में उनकी गिनती अच्छे फुटबॉलर में होती थी।


प्रथम दृष्टया जिला क्रीड़ा अधिकारी के निधन में कोई बाहरी दखल नहीं है। दरवाजा भीतर से बंद था। निधन से पहले उन्हें उल्टी क्यों हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - हिमांशु कुमार वर्मा, एसपी, बागेश्वर।

बागेश्वर में क्रीड़ाधिकारी के निधन के बाद आवास पर पहुंचे डीएम अनुराधा पाल और एसपी हिमांशु वर्म

बागेश्वर में क्रीड़ाधिकारी के निधन के बाद आवास पर पहुंचे डीएम अनुराधा पाल और एसपी हिमांशु वर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed