फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death by Drawning in Bageshwar

नदी में बहकर आया विवाहिता का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Death by Drawning in Bageshwar
Death by Drawning in Bageshwar
बागेश्वर। नगर के बिलौना पुल के पास सोमवार की सुबह एक महिला शव नदी में उतराता मिला। स्थानीय युवकों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह बिलौना पुल के पास स्थानीय लोगों ने सरयू नदी में एक महिला को बहते हुए देखा।
विज्ञापन

स्थानीय युवा कमल सिंह नेगी, करन कठायत, योगेश टम्टा और दयाकिशन ने समण मंदिर के पास बहती हुई महिला को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल डीआर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नीमा देवी (35) पत्नी नवीन सिंह निवासी तुपेड़ के रूप में हुई। उसके दो बेटे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का पति रुद्रपुर पुलिस लाइन में संविदा पर फॉलोवर के पद पर कार्यरत है। मृतका अपनी बहन के वहां कठायतबाड़ा में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले महिला रुद्रपुर में पति के साथ रहती थी। पति रविवार को ही महिला को उसकी बहन के घर कठायतबाड़ा छोड़कर गया था। कोतवाल ने बताया कि मृतका की बहन के अनुसार महिला सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सही तथ्य सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed