फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DDO visits Jarati village

डीडीओ ने जारती गांव का भ्रमण ली प्रभावितों की सुध 

Sat, 04 Aug 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 04 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
DDO visits Jarati village
बागेश्वर के जारती में आपदा प्रभावितों की समस्या सुनते डीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
 जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने दुग नाकुरी तहसील के आपदा प्रभावित जारती गांव जाकर प्रभावितों की सुध ली। उन्होंने खतरे की जद में रह रहे तीन परिवारों को पंचायत घर में शिफ्ट कराया। डीडीओ ने रात में उजाले के लिए पंचायत भवन में सोलर लालटेन की व्यवस्था की। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आपदा प्रभावित जारती गांव में प्रभावित परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आपदा प्रभावित गांव में पीड़ितों को हो रही परेशानियों से संबंधित खबर को अमर उजाला के शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर छपने के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया है। जिला विकास अधिकारी तिवारी ने शनिवार को जारती गांव जाकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। डीडीओ ने खतरे की जद में आने के खतरे से बचाने के लिए गोकुल राम पुत्र बची राम, गोविंद राम पुत्र हिम्मत राम और प्रकाश राम पुत्र  नैन राम को सभी की सहमति से पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया। 
विज्ञापन


डीडीओ तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित किए गए हैं। उनके पास अभी पर्याप्त राशन है। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व उप निरीक्षक और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed