फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DDO inspected quarantine centers

डीडीओ ने किया क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
DDO inspected quarantine centers
बागेश्वर के मेलडूंगरी गांव में क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीडीओ केएन तिवारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीडीओ तिवारी ने मंगलवार को भगरतोला और मेलडुंगरी गांव में फैसिलिटी क्वारंटीन रह रहे लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भगरतोला गांव के पंचायत घर में एक ही परिवार के पांच लोग रह रहे हैं। 17 जून को दिल्ली से पहुंचे इस परिवार ने व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जताई।
मेलडुंगरी गांव के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते हुए पाया कि प्राइमरी स्कूल में दो लोग रह रहे हैं। यह लोग 16 जून को जिले में पहुंचने के बाद कौसानी होटल में सात दिन तक क्वारंटीन रहे। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में दो लोग रह रहे हैं। एक व्यक्ति 19 जून को फरीदाबाद से और दूसरा व्यक्ति 20 जून को गाजियाबाद से आया है।
विज्ञापन

पंचायत भवन में एक परिवार के तीन लोग रह रहे हैं। यह लोग 16 जून को गुड़गांव से आए हैं। मेलडृृंगरी गांव में बने क्वारंटीन में सेंटरों की बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था ठीक पाई गई। सभी लोगों को घरों से खाना दिया जा रहा है। डीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को रिकॉर्ड अपडेट रखने और आशा, एएनएम को नियमित स्वास्थ्य चेकअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को कोरोना महामारी के फैलने से रोकने के उपाय बताए। संक्रमण के बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिन में कई बार साबुन से हाथ धोना चाहिए। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए छह फीट की दूरी बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed