फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Danpur Will be OBC Region

दानपुर क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने पर किया जाएगा विचार,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Danpur Will be OBC Region
कर्मी में आयोजित दानपुर महोत्सव में लोक गायक प्रहलाद कोश्यारी के साथ सुर मिलाते सीएम धामी। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दानपुर क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने पर विचार करने की बात कही है। सीएम ने 33 ग्राम पंचायतों वाले दानपुर को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग पर कहा कि इस पर अध्ययन किया जाएगा। मामले का परीक्षण कराने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में एम्स की एक और शाखा खोलने पर सहमति दी है। शीघ्र ही कुमाऊं में एम्स की शाखा खुल जाएगी।
विज्ञापन

कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र कर्मी में दानपुर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम ने दुगनाकुरी में रसोई गैस की एजेंसी खोलने के साथ ही गैस गोदाम का निर्माण करने की घोषणा की। उद्यमस्थल के राजकीय इंटर कॉलेज का नाम स्वाधीनता सेनानी प्रेम सिंह के नाम पर रखने के साथ ही तमाम विकास कार्यों की भी उन्होंने घोषणा की। सीएम ने कहा कि कपकोट में सीएसडी कैंटीन खोलने में कुछ दिक्कतें आ रहीं हैं, इसके लिए सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कैंटीन स्थापना का रास्ता साफ किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सुंदरढूंगा ग्लेशियर से कफनी की ओर पांच किमी ट्रैक बनाने की घोषणा की। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की मांग पर सीएम धामी ने कपकोट के केदारेश्वर में झील का निर्माण करने की घोषणा की। शिखर वैली मार्डन पब्लिक स्कूल रीमा का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की घोषणाएं
गैनाड़ गधेरे के साथ ही कई स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे.
कपकोट में चार नहरों का निर्माण होगा
कपकोट में बहुउद्द्देशीय भवन का निर्माण, पोथिंग, फरसाली, भनार में खेल मैदान का निर्माण
बिजली लाइनों के सुधार के साथ ही दानपुर को कीवी मिशन में शामिल किया जाएगा
आदर्श प्राथमिक विद्यालय कर्मी का उच्चीकरण किया जाएगा
क्षेत्र में साहसिक खेल गतिविधियां कराई जाएंगी
दानपुर अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध : सीएम
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दानपुर अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। महोत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही। सीएम धामी ने प्रख्यात कुमाऊंनी गायक प्रह्लाद मेहरा के साथ ऐ जा ऐ जा मेरा दानपुरा गीत गाया।
मुख्यमंत्री धामी हेलिकॉप्टर से सांसद अजय टम्टा के साथ दोपहर 1.59 बजे कर्मी के खेल मैदान के समीप बने अस्थायी हेलीपैड पहुंचे। उन्होंने आते ही मां भगवती के मंदिर में पूजा- अर्चना की। उन्होंने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव से दानपुर क्षेत्र की विशिष्ट संस्कृति को मुकाम मिलेगा। इस दौरान उनके सामने महोेत्सव समिति के अध्यक्ष लोकपाल सिंह कर्म्याल ने दानपुर के 33 गांवों को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी। समिति की ओर से सीएम का अभिनंदन किया गया। मेला प्रभारी स्वरूप सिंह कर्म्याल और महोत्सव समिति के लोगों ने सीएम का आभार जताया।

लोक गोयक आनंद सिंह कोरंगा ने लोकगीत सुनाए। जीआईसी ऐठाण, शिखर वैली मार्डन पब्लिक स्कूल रीमा के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिपं अद्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता और ओहो रेडियो के संस्थापक आरजे काव्या, भाजपा जिला मंत्री सुरेश कांडपाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री बलवंत सिंह गुनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख प्रमुख गोविंद सिंह दानू समेत तमाम भाजपा नेता और महोत्सव समिति के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed