फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dangerous trees have become a threat to many families

 कई परिवारों के लिए खतरा बना है सूखा पेड़

Sat, 13 Apr 2019 11:56 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 13 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dangerous trees have become a threat to many families
In the exhibition of Bageshwar, many families threatened to dry trees. - फोटो : अमर उजाला
 नुमाइशखेत में नगर पालिका के समीप सूखा पेड़ कई परिवारों के लिए खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासी कई बार जिला प्रशासन व वन विभाग से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी पेड़ को काटा नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान के समीप पांडेखोला मोहल्ले में विशालकाय सूखा पेड़ कभी भी गिर सकता है। सूखे पेड़ के कारण पांडेखोला मोहल्ले में परिवारों को खतरा बना हुआ है। मोहल्लावासियों ने बताया कि तीन माह में कई बार जिला प्रशासन व वन विभाग को पेड़ को कटवाए जाने की मांग की जा चुकी है। 
विज्ञापन


उसके बाद भी वन विभाग पेड़ काटने की अनुमति प्रदान नहीं कर रहा है। बताया कि वन विभाग की हीलाहवाली के चलते विशालकाय पेड़ कभी भी घरों में गिर सकता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित मुन्ना पांडे, पालिका सभासद नितेश वर्मा, पूर्व सभासद नवीन साह आदि ने खतरा बने इस पेड़ को कटवाने की मांग की है। बताया कि पेड़ गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

= कोट
जिस खेत में पेड़ है उस खेत मालिक ने स्वामित्व प्रमाण पत्र देना है। तभी पेड़ काटने की अनुमति दी जा सकती है। परिवारों के आवेदन से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि पेड़ पर स्वामित्व किसका है। पेड़ काटने की अनुमति देने के बाद वन निगम पेड़ काटने की कार्रवाई करेगा। - बीएस शाही, डीएफओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed