{"_id":"597cd64d4f1c1b991d8b4722","slug":"danger-of-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़िया खदानों के गड्ढों से दुर्घटना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़िया खदानों के गड्ढों से दुर्घटना का खतरा
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एसडीएम और खान अधिकारी ने किमोली में खड़िया खनन का निरीक्षण किया। इसमें उन्हें कई अनियमितताएं मिलीं। माना कि खड़िया खदानों गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा है। एसडीएम ने खड़िया खदानों में मिली अनियमितता की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
बागेश्वर के एसडीएम श्याम सिंह राणा और खान अधिकारी रवि सिंह नेगी ने शनिवार को किमोली में खड़िया की खान का संयुक्त निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बरसात में काम बंद होने के बावजूद खड़िया खनन के गड्ढों को बंद नहीं किया गया था। कई गड्ढों में गहरा पानी भरा था।
विज्ञापन
कुछ स्थानों पर खदानों के आसपास भूस्खलन हो रहा है। भूकटाव रोकने के भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र की सभी खदानों का निरीक्षण किया जाएगा। जिन खदानों में मानकों का पालन नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि नियमानुसार बरसात में खड़िया खदानों का काम बंद रहने पर गड्ढों को ढकना जरूरी है। खड़िया के लिए खोदे गए गड्ढे बंद नहीं होने पर उनमें पानी भर जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है। इसके बावजूद तमाम खदानों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जोकि चिंता का विषय है।