फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dance in Danpur Mahaotsava

दानपुर महोत्सव में लोककला मंच कर्मी के कलाकारों ने बांधा समा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dance in Danpur Mahaotsava
बागेश्वर के कर्मी में दानपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दानपुर महोत्सव में लोक कला मंच कर्मी और नेहरू युवा केंद्र सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पहले दिन लोक गायक प्रहलाद मेहरा और आनंद सिंह कोरंगा ने अपनी आवाज से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कर्मी गांव के खेल मैदान में तीन दिवसीय दानपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को लोक कला मंच कर्मी के कलाकारों ने सांस्कृतिक मंच से बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। कुमाउनी और गढ़वाली गीतों पर भी नृत्य पेश किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। गायक जीवन आगरी ने जहां अपने गीतों से रंग जमाया। वहीं, डांस ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को तालियां पीटने के लिए विवश किया। महोत्सव में युवा, बुजुर्ग, जवान, महिलाएं, बच्चे सभी भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान स्थानीय खाद्य उत्पादों से सजी दुकानें भी लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बनी हैं। ग्रामीण दुकानों पर बने खाद्य पदार्थों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष लोकपाल सिंह कर्म्याल ने बताया कि महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आयोजन को लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed