फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Danapur intermediate power, communication service stalled

बिचला दानपुर में बिजली, संचार सेवा ठप

Sun, 25 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sun, 25 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

कपकोट (बागेश्वर)। बिचला दानपुर क्षेत्र के गांवों में बिजली और संचार सुविधा बीते तीन दिन से ठप पड़ी है। हरसिंग्याबगड़ नौकोड़ी के विनायक के समीप बंद सड़क के नहीं खुलने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेेलनी पड़ रही है। अनेक स्कूलों में मानक के अनुसार शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित चल रही है। ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग है। 

विज्ञापन


एसडीएम केएस टोलिया को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि बिचला दानपुर के शामा, पन्याली, रमाड़ी, लीती, खड़लेख, भनार, शीरी, हरसिंग्याबगड़ और नौकोड़ी आदि गांवों में बीते तीन दिन से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है जबकि शामा में खड़े मोबाइल फोन टावर से भी इतने ही दिनों से सिंगलन नहीं आ रहे हैं। बिजली और संचार सेवा प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कारोबार और बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। पीएमजीएसवाई की हरसिंग्याबगड़ नौकोड़ी सड़क विनायक के समीप सड़क किमी 15, 16 पर दो महीने से क्षतिग्रस्त है। सड़क के नहीं खुलने से हर कोई परेशान हैं। क्षेत्र के प्राइमरी, राजूहा से राउमावि में मानक के अनुसार शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा है कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से कई बार कह दिया है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने एसडीएम से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, करम सिंह दानू, करम मेहता, मोहन सिंह, मदन सिंह, हयात सिंह और जीवन सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed