फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Damaged canal and road not repaired due to debris of road cutting

Bageshwar News: सड़क कटान के मलबे से क्षतिग्रस्त नहर और रास्ते की नहीं हुई मरम्मत

Wed, 15 Mar 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Damaged canal and road not repaired due to debris of road cutting
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में बैठक करते संघर्ष समिति के पदाधिकारी। संवाद
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना जन संघर्ष समिति ने नायलमाफी में बन रही सड़क से क्षतिग्रस्त नहर और पैदल रास्ते की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई है। समिति के पदाधिकारियों ने सड़क में हो रहे डामरीकरण की जांच करने और क्षेत्र की अन्य समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने कठपुड़ियाछीना आईटीआई में ट्रेड बढ़ाने और भवन निर्माण कराने की पुरजोर मांग की। अध्यक्ष रावत ने कहा कि नायलमाफी की सड़क से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए कई बार शासन-प्रशासन के सम्मुख मांग रखी गई, लेकिन अब तक कोई सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

समिति ने एरियागाड़, कभड़ा में सिंचाई के लिए नलकूप लगाने और कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक का दर्जा देने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि विकासखंड की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है, जब तक सरकार इस मसले का हल नहीं करती संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में महेश चंद्र मिश्रा, एनके मिश्रा, पूरन सिंह असवाल, शंभू दत्त मिश्रा, नवीन चंद्र, नारायण सिंह मेहता, शंकर मिश्रा, जगमोहन मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed