फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dafauti Pens Redcross Anthem

दफौटी की रचना को मिला रेडक्रॉस के राज्य उदघोष गीत का दर्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dafauti Pens Redcross Anthem
डॉ. हरीश दफौटी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के रेडक्रॉस स्वयंसेवी डॉ. हरीश दफौटी के लिखे गीत को रेडक्रॉस के राज्य गीत का दर्जा मिल गया है। बुधवार को रेडक्रॉस की आम बैठक में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गीत को लांच किया। उन्होंने बागेश्वर रेडक्रॉस के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

रेडक्रॉस की आम बैठक में शामिल होने के लिए सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला सचिव आलोक पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक और कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय शामिल हुए। पदाधिकारियों ने बैठक में जिले में किए गए कार्यों का लेखाजोखा रखा। वहीं राज्यपाल को डॉ. दफौटी के लिखी रचना चलते जाएंगे हम, चाहे मुश्किल हो रास्ते, हम बढ़ते जाएंगे, मानवता के वास्ते भेंट की। राज्यपाल ने इस गीत को लांच करते हुए रेडक्रॉस के राज्य उद्घोष गीत का दर्जा देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कोविड काल में तैयार किया था गीत
बागेश्वर। गीत को डॉ. दफौटी ने कोरोना महामारी के दौरान तैयार किया था। लॉकडाउन के दिनों में स्वयंसेवी लोगों तक राशन और दवाइयां पहुंचा रहे थे। डॉक्टर, पुलिसकर्मी सहित अन्य जरुरी सेवा से जुड़े लोग जोखिम उठाकर कार्य कर रहे थे। ऐसे में सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने उन्हें रेडक्रॉस और सभी कोरोना वॉरियर्स पर आधारित गीत लिखने को प्रेरित किया। उस वक्त के हालातों को देखते हुए दफौटी ने इस गीत की रचना की। गीत को मोहन जोशी ने संगीत दिया है और वीडियो फिल्मांकन जगदीश उपाध्याय जैक ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता, स्वच्छता के जागरूकता गीतों से बनी पहचान
बागेश्वर। राइंका सलानी में कला शिक्षक डॉ. दफौटी को जागरूकता गीत लिखने की प्रेरणा उनकी माता पूर्व प्रधानाध्यापिका पार्वती दफौटी से मिली है। उन्होंने 2017 में मतदाता जागरुकता के दो गीत म्यर मुलुका भाई बैणियों है जाओ तैयारा, लोकतंत्र त्योहार आयौ और कोई मतदाता ना छूटे की रचना की थी। तत्कालीन डीएम रंजना राजगुरु ने इन गीतों को लांच किया था और देहरादून में हुए राज्य मतदाता महोत्सव में उस समय के मुख्य चुनाव आयुक्त सैयद नसीम अहमद जैदी ने इनकी सराहना की थी। दफौटी नगरपालिका के स्वच्छता अभियान के लिए भी गीत लिख चुके हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर उनके लिखे झोड़े को राज्य कला उत्सव में दूसरा स्थान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed