फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cylinders-laden pickup collapses, two injured

सिलेंडरों से लदी पिकप खाई में गिरी, दो घायल

Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन

बागेश्वर-रीमा मोटर मार्ग पर सिलेंडरों से लदी एक पिकप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक और डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गए, जबकि वाहन में लदे सिलेंडर खाई में गिर गए। शुक्रवार की सुबह खाई से सिलेंडर निकाले गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बागेश्वर गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर एक पिकप रीमा क्षेत्र में गई थी। सिलेंडर बांटने के बाद शाम को लगभग साढ़े सात बजे जब वाहन बागेश्वर को लौट रहा था तो बिनाड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक गोविंद सिंह अधिकारी और डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश सिंह मेहरा घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल प्रकाश सिंह ने फोन से दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में प्रकाश सिंह के हाथ और चालक गोविंद सिंह के पैर में चोटें आई हैं। चालक के पैर में गंभीर चोट होने पर उसे उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया। दुर्घटना के दौरान वाहन से छिटककर खाई में गिरे सिलेंडरों को शुक्रवार सुबह निकाला गया। गैस एजेंसी के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि वाहन में कुछ सिलेंडर भरे थे जबकि ज्यादातर खाली थे। सभी सिलेंडर मिल गए हैं। दुर्घटना की जानकारी के बाद तहसीलदार और रीमा के चौकी प्रभारी ने भी मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed